पांवटा साहिब पुलिस द्वारा जहां आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नकेल कसी जा रही है। वहीं मानवता के नाते एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी द्वारा पुलिस कर्मचारियों को बताया गया है कि कैसे वे इस दौड़ भरी जिंदगी में खुद को खुश और आत्म शांति के लिए कार्य कर सकते हैं उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को कहा है कि वे जितना अच्छा कार्य करेंगे उनके मन को उतनी ही ज्यादा शांति मिलेगी।
अभियान के जरिए पावटा साहिब पुलिस ने अपनी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। त्वरित कार्रवाई, व्यवस्थित जांच और मानवीय दृष्टिकोण से कई परिवारों को राहत और खुशी मिली। पुलिस बल लगातार मानवता की मिसाल पेश करते हुए लापता व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। हाल के दिनों (2026) में पुलिस की सक्रियता से दर्जनों परिवारों में खुशी लौट आई है।
डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर के निर्देशों के बाद SHO कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पांवटा साहिब पुलिस स्टेशन की टीम ने एक बेहतरीन काम करते हुए आज एक लापता व्यक्ति को परिजनों के हवाले किया है पुलिस ने इस तरह के संवेदनशील मामलों में तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है । दिनांक 05.04.2025 को पुलिस थाना पांवटा साहिब में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बाता नदी के किनारे लेटा हुआ है जिस सूचना पर पुलिस थाना पांवटा साहिब से पुलिस पार्टी बाता नदी पहुँची तथा उस व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला
पुलिस जांच अधिकारी योगेश पुंडीर ने उस व्यक्ति का नाम व पता पूछा लेकिन वह व्यक्ति अपना नाम व पता बताने में असमर्थ था तथा मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था जिसे पुलिस पार्टी द्वारा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया तथा उसे अस्पताल में दाखिल करवाया पुलिस द्वारा उसका उचित इलाज करवाया गया ।
पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के बारे में आज पता किया गया जिसका नाम गौरव पुत्र खेम चन्द निवासी गाँव व गनौली, त॰ छछरौली, जिला- यमुनानगर, हरियाणा उम्र 34 साल मालूम हुआ । जिसे इसके पिता खेम चंद के हवाले किया।









