ADVERTISEMENT

नाहन के वाल्मीकि चौक पर पत्थर बाजी की घटना में तीन और आरोपी गिरफ्तार

नाहन के वाल्मीकि चौक पर पत्थर बाजी की घटना में तीन और आरोपी गिरफ्तार

 अदालत ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजें, अब तक कुल 14 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

मामले में आगामी जांच और हुई तेज, कुछ और लोगों की गिरफ्तारियां संभव

Khabron wala 

नाहन : सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन शहर में 23 अक्टूबर को वाल्मीकि चौक पर मोहल्ला गोबिंदगढ़ तथा वाल्मीकि समुदाय के लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प तथा पत्थरबाजी की घटना में पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। इसी संदर्भ में

सोमवार देर रात को पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्हें पुलिस टीम ने मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उन्हें 3 दिन के पुलिस डिमांड पर भेज दिया है। अब तक इस मामले में कुल 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें कि 23 अक्टूबर को मोहल्ला गोबिंदगढ़ तथा वाल्मीकि मोहल्ले के युवकों में वाल्मीकि चौक पर गुरुद्वारे के गेट की मुरम्मत के दौरान कहासुनी हुई थी। यह कहासुनी बाद में हिंसक झड़प और पत्थर बाजी में बदल गई। जिसमें चार पुलिसकर्मियों सहित 14 लोग घायल हुए थे। जबकि कई वाहन भी पत्थरबाजी की घटना का शिकार होकर क्षतिग्रस्त हुए थे। इस पत्थर बाजी की घटना के चलते नाहन शहर में 3 घंटे में 5 किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया था। वही पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी वीडियो फुटेज के आधार पर दोनों समुदाय के लोगों को गिरफ्तार कर रही है। इससे पहले 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा मामले में पुलिस ने आगामी जांच और तेज कर दी है। अभी कुछ और युवकों की गिरफ्तारियां हो सकती है। पुलिस ने शहर में मामले को शांत करने के लिए बीएनएस की धारा 163 भी लगाई थी, जिसे तीन दिन के बाद करवा चौथ के कारण हटा दिया गया था। जबकि शहर में अभी भी पुलिस की बटालियन तैनात है। वही पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं उनकी भूमिका का पता लगाया जा रहा है। हिंसा एवं कानून-व्यवस्था भंग करने में संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा तीन दिन के पुलिस रिमांड की पुष्टि की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *