ADVERTISEMENT

नाहन : 120 पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 22 से 24 सितंबर तक होंगे आयोजित 

नाहन : 120 पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 22 से 24 सितंबर तक होंगे आयोजित

जिला रोजगार अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसिज इंडिया लिमिटड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पुरूष वर्ग के 120 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 22 सितंबर, संगड़ाह में 23 सितंबर तथा जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 24 सितंबर, 2026 को प्रातः 10ः30 बजे से 2ः00 तक आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यार्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष, कद 168 सें0मी0 से अधिक तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, रखी गई है।  इच्छुक अभियार्थी निर्धारित तिथि में आवश्यक दस्तावेज जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थाई हिमाचली प्रमाणपत्र, आधारकार्ड तथा 2 पास पोर्ट साइज फोटो सहित उपरोक्त रोजगार कार्यालयों में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 78072-22237 पर भी संपर्क कर सकते है।

रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल EEMIS पर पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में आनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *