ADVERTISEMENT

शर्मसार! साले ने जीजा पर लगाया बहन से मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

Khabron wala

जिला मंडी के सुंदरनगर की बी. एस. एल. कालोनी थाना क्षेत्र में महिला के साथ पति द्वारा कथित रूप से मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता सुमित कुमार निवासी गांव बरठीं, तहसील घुमारवीं व जिला बिलासपुर ने थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2016 में जिला बिलासपुर के देवली निवासी उमेश कुमार के साथ हुई थी। शिकायत में आरोप लगाए हैं कि उमेश आरोपी छोटी-छोटी बातों को लेकर उसकी बहन से झगड़ा करता है तथा शराब के नशे में उसके साथ मारपीट कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।

डी.एस.पी. भारत भूषण ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बी.एस.एल. कालोनी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!