ADVERTISEMENT

Sirmour: गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की ट्रेसिंग, बरामदगी के बाद उनके मालिकों को सौंपे वापिस ….

Sirmour: गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की ट्रेसिंग, बरामदगी के बाद उनके मालिकों को सौंपे वापिस ….

 

जिला सिरमौर पुलिस द्वारा केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (Central Equipment Identity Register – CEIR) पोर्टल, जो कि भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications – DoT) की एक महत्वपूर्ण पहल है, का प्रभावी रूप से उपयोग करते हुए गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की ट्रेसिंग, बरामदगी एवं उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

सीईआईआर पोर्टल के प्रारंभ होने के बाद से अब तक जिला सिरमौर पुलिस द्वारा *कुल 829 गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन* जिनकी अनुमानित कीमत *लगभग ₹1 करोड़ है,* सफलतापूर्वक बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे जा चुके हैं।

यह पहल नागरिकों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने के साथ-साथ मोबाइल फोन के दुरुपयोग को रोकने में भी अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुई है।

*दिनांक 01 जुलाई 2026 से 05 अगस्त 2026 की अवधि के दौरान जिला सिरमौर पुलिस द्वारा 18 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किए गए।*

इस CEIR पोर्टल की निरंतर निगरानी और विश्लेषण का महत्वपूर्ण कार्य साइबर कमांडो कांस्टेबल प्रदीप द्वारा किया जा रहा है। उनके द्वारा किए गए विश्लेषण के पश्चात, जिले के सभी पुलिस थानों में नियुक्त नोडल अधिकारी इस डेटा की लगातार जांच करते हैं तथा जो मोबाइल फोन ट्रेस हो जाते हैं, उन्हें बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित करते हैं।

जिला सिरमौर पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए अथवा चोरी हो जाए, तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना में दें तथा *CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर जाकर अपने मोबाइल फोन को ब्लॉक करवाएं।*

मोबाइल को समय पर ब्लॉक करने से उसके दुरुपयोग को रोका जा सकता है तथा उसके बरामद होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

पुलिस नागरिकों से यह भी अनुरोध करती है कि वे अपने मोबाइल फोन का IMEI नंबर सुरक्षित रखें, जिसे मोबाइल से *#06# डायल करके या मोबाइल के डिब्बे अथवा खरीद रसीद से प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही बिना स्वामित्व एवं IMEI का सत्यापन किए किसी भी सेकेंड हैंड मोबाइल फोन की खरीदारी न करें।

जिला सिरमौर पुलिस आधुनिक तकनीक के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि मोबाइल फोन गुम होने अथवा चोरी होने की स्थिति में CEIR पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करें।

जारीकर्ता:

जिला पुलिस सिरमौर

हिमाचल प्रदेश

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!