ADVERTISEMENT

हिमाचल में आज शाम पाँच बजे से कर्फ्यू लागू,आगामी आदेशों तक जारी रहेगा कर्फ्यू

लॉकडाउन बेअसर रहने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार शाम पांच बजे के बाद पूरे राज्य में अनिश्चितकाल तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दे दिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी कर प्रदेश में कर्फ्यू लागू करने कि जानकारी दी|

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए हमने निर्णय लिया है कि हिमाचल में आज शाम पाँच बजे से कर्फ्यू लागू किया जाएगा जो आगामी आदेशों तक जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि आपके बेहतर स्वास्थ्य हेतु लागू किए गए कर्फ्यू का पालन करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के चलते बजट सत्र को बीच में समाप्त कर दिया गया है ताकि सारा ध्यान कोरोना से निपटने पर लगाया जाए| सरकारी कार्यालयों में कामकाज बाद कर दिया गया ताकि इस वैश्विक महामारीसे निपटा जा सके|

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!