श्री रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट की सीढ़ियों पर मिले कपड़े और जूते

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर स्थित श्री रेणुकाजी झील में 21 वर्षीय युवक के डूबने की आशंका जताई जा रही है। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार युवक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो ददाहू की सामुदायिक बस्ती का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वीरवार दोपहर वह अपने कुछ साथियों के साथ रेणुकाजी झील में नहाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह झील में लापता हो गया।

घटना के दौरान युवक के कपड़े, जूते और मोबाइल स्नानघाट की सीढ़ियों से बरामद हुए हैं। जैसे ही मामले की जानकारी मिली, सामुदायिक बस्ती के लोग बड़ी संख्या में झील किनारे पहुंच गए।

सूचना मिलने पर रेणुकाजी पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। हालांकि, देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। लिहाजा, पुलिस अब सेना के गोताखोरों की मदद लेगी। इसको लेकर पुलिस ने आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!