• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

मंडी लोस से कांग्रेस कर रही है नई महिला उम्मीदवार उतारने की तैयारी भाजपा पर हो सकती है भारी

Desk by Desk
8 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
677
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

( धनेश गौतम )  लोकसभा चुनाव के लिए जहां भाजपा ने पूरे प्रदेश में प्रचारी बिगुल बजाया हुआ है वहीं कांग्रेस भी रणनीति तैयार कर रही है। मंडी लोकसभा क्षेत्र लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां पर भाजपा व कांग्रेस के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगती रही हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से लेकर सुखराम व अन्य कई उम्मीदवारों का भाग्य यह लोकसभा क्षेत्र उदय कर चुका है। वर्तमान में मंडी लोकसभा क्षेत्र से जहां भाजपा वर्तमान सांसद रामस्वरूप का ही प्रचार कर रही है इससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा रामस्वरूप पर ही फिर से दांव खेलना चाहती है।

उधर, मंडी लोस से कांग्रेस के दिग्गज नेता इस बार लोकसभा चुनाव लडऩे में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस की रणनीति इस बार नए चेहरे को चुनावी मैदान में उतारने की अख्तियार की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस बार कांग्रेस मंडी लोकसभा क्षेत्र से नई महिला प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारने के पक्ष में है। इस वक्त कांग्रेस की तेज तरार नेत्री विद्या नेगी की चर्चा राजनीतिक गलियारों में आम है। बताया जा रहा है कि विद्या नेगी भी भाजपा उम्मीदवार से टक्कर लेने के लिए तैयार है। कांग्रेस की कई बैठकों में इस बात को लेकर चर्चा हो चुकी है कि एक महिला उम्मीदवार को यदि चुनावी मैदान में उतारा जाए तो जनता के लिए यह एक अच्छा मुद्दा रहेगा।

इससे भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं रहेगा। न तो परिवारवाद उछलेगा और न ही राजा रंक का मुद्दा रहेगा। वहीं, जनता भी मंडी लोकसभा से नए चेहरे को परखना चाहती है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इस बार भाजपा को एंटी इक्वैंसी से भारी नुकसान होगा। ऐसे में यदि कांग्रेस नए चर्चित चेहरे को चुनावी मैदान में उतारती है तो इसका सीधा लाभ कांग्रेस को मिल सकता है। विद्या नेगी वर्तमान में जिला कुल्लू कांग्रेस की अध्यक्ष होने के अलावा प्रदेश कांग्रेस में सदस्य भी है। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश की सोशल मीडिया की को-ऑर्डिनेटर भी है। विद्या नेगी पंचायत प्रधान से लेकर कई अन्य पदों पर रह चुकी हैं।

You may also likePosts

सुंदरनगर में 1.139 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

समाज सेवा में भी विद्या नेगी पीछे नहीं है। महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष भी विद्या नेगी रह चुकी है। समाज सेवा में घरेलू हिंसा के 250 से अधिक मामलों को निपटा चुकी हैं। खास बात यह है कि विद्या नेगी के ससुराल जहां मनाली विधानसभा क्षेत्र में हैं वहीं, मायका बंजार विस क्षेत्र में है। इसलिए विद्या नेगी मंडी लोकसभा की 17 विधानसभा क्षेत्रों की स्थानीय बोली व परंपरा से भी परिचित है। विद्या नेगी ने महिला उत्थान में बेहद सराहनीय कार्य किए हैं। 1995 में ग्राम पंचायत शनाग की प्रधान बनकर शिक्षा सहित सामाजिक न्याय, जाति भेदभाव सहित हर क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं को न केवल जागरूक किया बल्कि घर की चार दिवारी से बाहर निकालकर आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसी दौरान घरेलू हिंसा को रोकने के प्रयास शुरू किए जो अभी तक अनावरत जारी है। साक्षरता मिशन में जुड़कर विद्या ने महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

जिस कारण विद्या नेगी को कई संस्थाओं से अनेकों अवार्ड भी मिल चुके हैं। गौर रहे कि मंडी लोकसभा क्षेत्र से महेश्वर सिंह चार बार सांसद रहे हैं। इसके अलावा सुख राम मधुकर, वीरभद्र सिंह, प्रतिभा सिंह, कौल सिंह, रामस्वरूप सहित कई दिग्गज नेता चुनाव लड़ चुके हैं। गत चुनाव में प्रतिभा सिंह को रामस्वरूप शर्मा से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि इससे पहले प्रतिभा सिंह महेश्वर सिंह को हरा चुकी है। वर्तमान में मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस नए चेहरे की तलाश में है। यदि ऐसा हुआ तो भाजपा को भी इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Share438SendTweet100
Previous Post

पुलिस ने जमानत लेने से पहले ही धर दबोचा फरार चिट्टा और चरस तस्कर

Next Post

शहीदों के सरताज गुरू अर्जुन देव जी की शहादत पर लड़ीवार कथा का आयोजन

Next Post
शहीदों के सरताज गुरू अर्जुन देव जी की शहादत पर लड़ीवार कथा का आयोजन

शहीदों के सरताज गुरू अर्जुन देव जी की शहादत पर लड़ीवार कथा का आयोजन

नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म का मामला दर्ज |

पावंटा साहिब : देवर ने घर में घुसकर महिला से की छेडछाड

GOOD JOB पांवटा साहिब : पुलिस ने 32 साल बाद दबोचा फरार अपराधी

GOOD JOB पांवटा साहिब : पुलिस ने 32 साल बाद दबोचा फरार अपराधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App