• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

Desk by Desk
3 years ago
in अपराध, मुख्य ख़बरें, हिमाचल प्रदेश
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने एक गजब का कारनामा कर दिखाया है। बिना किसी जुर्म के एक व्यक्ति को हिरासत में रखा गया। अब इस मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने गृह सचिव व पुलिस DGP को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है।

इस मामले में व्यक्ति को हिरासत में भेजने वाले जज को भी प्रतिवादी बनाया गया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने बुधी सिंह द्वारा दायर याचिका की आगामी सुनवाई 22 जून 2023 को निर्धारित की है।

यह है पूरा मामला
याचिका में दिए तथ्यों के अनुसार, पंजाब नेशनल बैंक करसोग ने बुधी सिंह पुत्र कपुरू के खिलाफ चेक बाउंस की शिकायत दर्ज की गई। न्यायिक दंडाधिकारी करसोग ने बुधी सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।

मामले की सुनवाई 20 जून 2022 को निर्धारित की गई थी। 18 जून 2022 को करसोग पुलिस ने गैर जमानती वारंट की तामील की और उसे 20 जून 2022 को अदालत के समक्ष पेश किया।

किसी और को पकड़ना था, प्रार्थी को जेल में डाल दिया
प्रार्थी ने अदालत के समक्ष बयान दिया कि उसके खिलाफ किसी भी अदालत में कोई मामला दर्ज नहीं है और पुलिस ने उसे गलती से गिरफ्तार किया है। प्रार्थी के अनुसार अदालत ने उसकी एक भी नहीं सुनी और सीधा 3 दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया।

अगले दिन 21 जून को प्रार्थी के अधिवक्ता ने अदालत के समक्ष आवेदन दायर करके अदालत को बताया कि मामला किसी और बुधी सिंह पुत्र कपुरू के खिलाफ दर्ज है। संयोगवश प्रार्थी और आरोपी का नाम व पिता का नाम एक ही है, जबकि दोनों का पता अलग-अलग है।

You may also likePosts

हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 6 जिलों के लिए रहेगा ऑरैंज अलर्ट

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान

प्रार्थी का कहना, उसकी किसी ने नहीं सुनी
प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि पुलिस व न्यायिक दंडाधिकारी ने उसकी बात भी नही सुनी। दलील दी गई है कि पुलिस और अदालत की गलती के चलते प्रार्थी को अवैध तरीके से हिरासत में रखा गया। इससे उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन हुआ है।

प्रार्थी ने अदालत से गुहार लगाई है कि मौलिक अधिकारों के हनन के लिए गृह सचिव को जांच करने के आदेश दिए जाए। प्रार्थी ने क्षतिपूर्ति के तौर पर एक करोड़ हर्जाने की गुहार भी लगाई है।

Share160SendTweet100
Previous Post

स्विफ्ट कार में पकड़ी 23 पेटियां शराब बद्रीपुर-तारूवाला रोड़ पर हरियाणा नंबर की कार से बरामद हुआ अवैध जखीरा

Next Post

पावटा साहिब : कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा ने सुखराम चौधरी पर बोला जोरदार हमला

Next Post
पावटा साहिब : कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा ने सुखराम चौधरी पर बोला जोरदार हमला

पावटा साहिब : कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा ने सुखराम चौधरी पर बोला जोरदार हमला

पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर लोगों की जान सुरक्षित करने के लिए दिये निर्देश

पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर लोगों की जान सुरक्षित करने के लिए दिये निर्देश

नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री को किया सम्मानित

नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री को किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App