आज किशनपुरा राजकीय उच्च विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन हुआ जिसमें ग्राम वासियों पंचायत प्रतिनिधियों बच्चों और उनके अभिभावकों सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने भाग लिया स्थानीय पंचायत प्रधान सरवन कुमार व उपप्रधान पवन कुमार भी इस मौके पर उपस्थित रहे |
मुख्य अध्यापिका अंजू सूरी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय के बच्चों की उपलब्धियां बताइ तथा बच्चों के परीक्षा में अच्छे परिणाम के बारे में भी बताया इसके बाद बच्चों ने रंगारंग मनमोहक प्रस्तुतियों को प्रस्तुत कर सभी लोगों को झूमने पर विवश कर दिया पंजाबी गिद्दा ,भारतीय सेना को समर्पित नृत्य नाटिका तथा अन्य कार्यक्रमों से बच्चों ने सभी का मन मोह लिया |











