एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद युवक को पांवटा साहिब से मेडिकल कालेज नाहन के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते मे युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अमरकोट निवासी 28 वर्षीय रविन्द्र के तौर पर की गई है। उधर पुलिस हादसे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक शुक्रवार सुबह शहर के बाईपास के समीप देहरादून की ओर जा रही एचआरटीसी के नाहन डिपो की बस नंबर एचपी18बी-9784 से एक बाइक टकरा गई। हादसे के बाद युवक को गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस में सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में युवक को नाहन मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया था, लेकिन उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया। उधर पांवटा पुलिस हादसे की जांच कर रही है।











