पांवटा साहिब ने दड़े सट्टे की पर्चियों व रूपये के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थसी कि जामनीवाला सडक़ पर एक दुकान में सट्टा लगाया जाता है। जिस पर पांवटा पुलिस थाना की टीम ने गश्त के दौरान कनहिया गुप्ता निवासी सतौन, तहसील कमरूउ जो की पांवटा के जामनीवाला सडक़ पर अपनी दुकान चलता है उसमें दडे सट्टे की पर्चियां लगाते हुये रंगे हाथों पकडा।
मौके पर उसके कब्जे से दड़ा सट्टे की पर्चियां व 1150 रुपये नगद बरामद किए गये। आरापेपी के खिलाफ पांवटा साहिब पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करके मामले में अन्वेषण जारी है। मामले की पुष्टि जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने की है।











