ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : माजरा पुलिस ने चरस तस्कर को किया गिरफ्तार

रविवार दोपहर पुरुवाला निवासी अयूब खान पुत्र सदीक महोमद को माजरा पुलिस ने चरस सहित धर दबोचा है आरोपी के घर में पुलिस ने छापेमारी कर 84.6 ग्राम चरस भी बरामद की है | गौरतलब है कि माजरा पुलिस को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि आरोपी इलाके में चरस की तस्करी कर रहा है तथा गुप्त सूचना के आधार पर आज पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी जिसमें आरोपी के घर से चरस बरामद हो गई तथा आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |

मौके पर पुलिस कानूनी कार्यवाही में जुटी हुई थी आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल भागवत प्रसाद, हेड कॉन्स्टेबल मोहिंदर, एचएचसी सेवा सिंह व  कॉस्टेबल जसवीर शामिल थे |गौरतलब है कि एचएचसी सेवा सिंह की खुफिया जानकारी पर ही पुलिस को इस नशा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है तथा एचएससी सेवा सिंह को नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में महारत हासिल है तथा उनके ख़ुफ़िया तंत्र इतना मजबूत है कि उनकी प्रत्येक सूचना इतनी मजबूत  होती है कि नशा तस्कर पुलिस की पकड़ से बच नहीं पाते हैं

गौरतलब है कि सिरमौर पुलिस ने नशा माफियाओं को धर दबोचने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है तथा शहर में नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है तथा पुलिस नशा माफियाओं को पकड़ने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी रहेगी |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!