ADVERTISEMENT

कुल्लू पुलिस ने 12 दिन में दबोचा जेल से फरार कैदी,15 जनवरी को जेल की दीवार फांदकर हुआ था फरार

(नीना गौतम ) जेल से भागा कैदी खेम राज को पुलिस ने 12 दिन के बाद व्यास नदी के किनारे से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक खेम राज 15 जनवरी को सुबह कुल्लू जेल से फरार हो गया था। जिसके बाद जेल वार्डन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कैदी की तलाश शुरू की थी।
पुलिस की टीम पिछले 12 दिनों से फरार कैदी खेमराज की तलाश कर रही थी। अब पुलिस को मामले में सफलता मिली है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि फरार कैदी हेमराज को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि खेमराज ने पूछताछ में बताया कि 12 दिन ऊंची पहाडिय़ों में डोगरी के बीच गुजारे हैं। इस दौरान खेमराज ने खराहल घाटी की ऊंची पहाड़ी माहूटी नाग और बिजली महादेव में बिस्कुट और पानी के साथ दिन गुजारे हैं।
इसके बाद खेमराज की तबीयत खराब होने के बाद उसने भुंतर में दोस्त से सहयोग मांगा, जिसके लिए वह अपने दोस्त के पास भुंतर जा रहा था। व्यास नदी के किनारे पैदल चल रहे खेमराज को पीरडी के पास से पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि खेमराज को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके लिए पुलिस ने कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गौर रहे खेमराज वर्ष 2015 में मनाली में हुए विदेशी के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी हैं, जिसमें मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में खेमराज पिछले 4 वर्षों से कुल्लू जेल में बंद था। 15 जनवरी को सुबह पानी की टंकी में चढ़कर हेमराज जेल से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस खेमराज की तलाश कर रही थी। 12 दिनों के बाद पुलिस ने खेमराज को गिरफ्तार किया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!