ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : पढ़े कैसे घर से लापता व्यक्ति को एसएचओ की अगुवाई में पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

आज  बहराल पंचायत से सचिव विनोद ठाकुर व पूरन चंद द्वारा पुलिस को सूचित किया गया कि बहरहाल रेंन शेल्टर के पास एक व्यक्ति आवारा घूम रहा है जिस पर सब-इंस्पेक्टर भूपेंद्र  और और अन्य पुलिस जवान मौका पर गए गए तथा वहां पर आवारा घूम रहे व्यक्ति के बारे में पूछताछ की तो पूछताछ करने पर उस व्यक्ति का नाम धीरेन गुप्ता जोकि कौशांबी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है तथा उम्र 35 वर्ष है मालूम हुआ|

जिसके घर का पता किया गया तथा घर से आए इसके भाई ओमप्रकाश के हवाले किया गया। एस एच ओ  संजय शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के यदि किसी व्यक्ति की जानकारी किसी नागरिक को मिलती है तो वह पुलिस को संपर्क कर सकता है पावटा साहिब पुलिस ऐसे जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर समय तैयार हैं |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!