ADVERTISEMENT

नाहन : सिरमौर पुलिस की एस आई यु इंचार्ज एसआई प्रियंका ठाकुर के नेतृत्व में चरस के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

देर रात नाहन के क्योनघाट में सिरमौर पुलिस की संयुक्त टीम ने ढाई सौ ग्राम चरस के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है गौरतलब है कि इस पुलिस टीम को एक महिला पुलिस अधिकारी लीड कर रही है जी हां हम बात कर रहे हैं एस आई प्रियंका ठाकुर जिनको हाल के दिनों में ही एस आई यू इनचार्ज लगाया गया है

मिली जानकारी के अनुसार उपन सिंह जोकि अपने भेड बकरियो को लेकर रोहडू से सिरमौर में आया हुआ था नाहन के रामाधोन के रहने वाले बाग सिंह के साथ देर रात पैदल जा रहा था तभी विशेष नाके के दौरान एस आई यु टीम के सदस्यों ने जब उनको रोका तो उनके पास से ढाई सौ ग्राम चरस बरामद हुई

आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही थी गौरतलब है कि सिरमौर पुलिस की एस आई यू टीम नशा तस्करों के लिए खौफ़ बन चुकी है तथा कई नशा तस्करों को जेल में पहुंचा चुकी है देर रात नशा तस्करो को गिरफ्तार करने वाली एसआईटी को एस आई प्रियंका ठाकुर लीड कर रही थी जिसमें हेड कॉस्टेबल जुल्फान मोहम्मद हेड कॉस्टेबल पंकज कॉन्स्टेबल शोएब व कांस्टेबल नवराज शामिल थे मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ सिरमौर में मुहिम रंग ला रही है तथा देर रात एक नशा तस्कर को भी ढाई सौ ग्राम चरस के साथ ग्राम पकड़ा गिरफ्तार किया गया है उन्होंने कहा कि सिरमौर पुलिस के नशे के खिलाफ मुहिम आगे भी जारी रहेगी

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!