ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब में अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार महिला को मारी जोरदार टक्कर, दुकान के शटर से टकराई; हालत गंभीर

पांवटा साहिब में अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार महिला को मारी जोरदार टक्कर, दुकान के शटर से टकराई; हालत गंभीर

Khabron wala

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में वाई पॉइंट पर एक कार ने साइकिल सवार 49 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान के शटर से जा टकराई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून अस्पताल ले जाया गया है।

घायल महिला की पहचान अनुराधा पुत्री दयाल चौधरी निवासी मैन मार्केट पांवटा साहिब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वाई-पॉइंट पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे साइकिल लेकर पैदल जा रही राधा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला कार के टकराने के बाद शटर के समीप छिटककर गिर गई। वहीं, कार भी सड़क किनारे स्थित दुकान के शटर से टकरा गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, कार में सवार 20 वर्षीय युवती निशा देवी पुत्री नेकचंद निवासी मुंडा खेड़ा (हरियाणा) को मामूली चोटें आई हैं। उसका उपचार नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब में चल रहा है।पुलिस के अनुसार, कार नंबर HP17D0240 बद्रीपुर से परशुराम चौक (बांगरन बाईपास) की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाई-पॉइंट पर ये हादसा हुआ।पुलिस ने कार चालक रोहन, निवासी बड़वास, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर का मेडिकल परीक्षण करवाया है। चालक के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *