ADVERTISEMENT

शिमला : कृषि विभाग का उपनिदेशक 17 हजार रुपये रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने रविवार को कृषि विभाग के उपनिदेशक को 17 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उपनिदेशक अश्विनी दत्ता ने लंबित बिलों को प्रोसेस करने और उन्हें क्लीयर करने के एवज में शिकायतकर्ता से घूस मांगी थी। शिकायतकर्ता से सूचना मिलने पर डीएसपी विजिलेंस कमल किशोर के नेतृत्व वाली टीम ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद रविवार को ही उसे कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने आरोपी दत्ता को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।बता दें कि शनिवार को आरोपी दत्ता ने शिकायतकर्ता से बिल प्रोसेस करने के लिए घूस मांगी थी। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में इसकी शिकायत कर दी। इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और रविवार को जब आरोपी शिकायतकर्ता से 17 हजार रुपये की घूस ले रहा था, उसी दौरान उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!