एस एच ओ संजय शर्मा की अगुवाई में पुलिस को ठगी के पुलिस ने नाथीराम उम्र 3 5 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र निवासी देहरादून आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है | मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने बद्रीपुर के वार्ड नंबर तीन निवासी अजय गुप्ता के साथ पैसे डबल करने के नाम पर 25 लाख की ठगी की थी जिसके बाद शिकायतकर्ता ने इस मामले में एक शिकायत पुलिस स्टेशन में सौंपी थी जिसके बाद पुलिस स्टेशन पौंटा साहिब में 29 फरवरी को आईपीसी की धारा 420 व 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया था |
मामले में टीम ने आरोपियों का पता लगाया जिसमें आरोपी नाथीराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसे आज पौंटा साहिब की कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को 9 तारीख तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में पीएसआई तनुजा एएसआई रामलाल कॉन्स्टेबल अरुण कॉन्स्टेबल अनिल कॉन्स्टेबल विक्की शामिल थे आरोपी को पुलिस ने देहरादून से ही गिरफ्तार किया है वही अन्य दो आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है मामले की पुष्टि एस एच ओ संजय शर्मा ने की है












