ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : स्टाफ नर्स के पक्ष में उतरेंगे लोग कैंडल मार्च निकाल साजिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा एक मुहिम चलाई जा रही है कि न्यूज़ पोर्टल द्वारा एक नारी को बदनाम करने की साजिश की गई है व एक नारी के आत्मसम्मान पर बहुत बड़ा प्रहार है तथा इस तरह नारी के सम्मान पर ठेस पहुंचाने वालों को सबक सिखाने के लिए घरों से बाहर निकलना जरूरी है |

मैसेज में कहा जा रहा है कि यदि आज हम चुप रहे तो कभी भी अपनी इस कमजोरी से बाहर नहीं आ पाएंगे इसलिए हमें एकजुट होकर उन साजिश करने वालों के खिलाफ खड़ा होना हैतथा सभी महिलाएं वीरवार सुबह 10:00 बजे सिविल हॉस्पिटल में इकट्ठे होकर बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय तक एक कैंडल मार्च निकालेंगे  तथा साजिश करने वालों के खिलाफ एक मुहिम शुरू की जाएगी जिन्होंने एक नारी को बदनाम किया है तथा जब तक नारी के मान सम्मान की जीत नहीं होगी तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व सिविल हॉस्पिटल की एक स्टाफ नर्स का वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था इसी मामले में पीड़ित स्टाफ नर्स ने वेब पोर्टल चलाने वाले कथित पत्रकारों के खिलाफ पौंटा साहिब पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!