ADVERTISEMENT

संगड़ाह में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त – चार बच्चो सहित 17 यात्री घायल

श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल में बुधवार  शाम करीब 7 बजे के आसपास हिमाचल पथ परिवहन निगम की ददाहू से रतवा जा रही बस एचपी18बी-4508 के दुर्घटनाग्रस्त हो गई । भलाड़ से करीब एक किलोमीटर पहले पिछवा में कैंची मोड़ पर बस के ड्राईवर साइड के पट्टे टूट गए। पलटा खाने के बाद बस खाई की तरफ लटक गई। गनीमत इस बात की रही कि दो बान के पेड़ों ने करीब 30 अनमोल जीवन बचा लिए।  मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने  बताया कि बस के पेड़ों में न फंसने की सूरत में हादसा भयावक हो सकता था। बस के पेड़ों में फंसने के तुरंत बाद ही स्थानीय ग्रामीणों ने बस की खिड़कियों से यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर 108 के पहुंचने से पहले घायलों को निजी वाहनों में संगड़ाह की तरफ भेज दिया गया। रास्ते में घायलों को 108 में शिफ्ट किया गया। बस का चालक सुरेंद्र व परिचालक प्रीतपाल सुरक्षित हैं।

क्षेत्र के रहने वाले समाजसेवी व 108 एम्बुलेंस कर्मी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बान के पेड़ों में फंसने के कारण बस गहरी खाई में लुढ़कने से बच गई। घटनास्थल पर गहरा अंधेरा होने के बावजूद भी किसी भी यात्री के बस में फंसे होने की आशंका को लेकर गहनता से तलाश की जा रही थी। बस हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी संगड़ाह अनिल धोलटा ने बताया कि बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ यात्रियों को चोटें लगी हैं। जिन्हें संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया गया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!