ADVERTISEMENT

निजी बस में लगी आग, टला भयंकर हादसा

(नीना गौतम )धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में एक निजी बस में आग लगने की जानकारी है। हालांकि बस में सवार यात्री सुरिक्षत बताए जारहे हैं, लेकिन बस में लगी आग बेकाबू है, जिस कारण दोनों ओर जाम कीस्थिति भी बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के वाहन भी जिला मुख्यालय से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस भुंतर से अपने गंतव्य की तरफ रवाना हुई थी।


गनीमत यह भी रही की करीब सवा दो बजे हुए इस हादसे में बस घटनास्थल पर रुकी हुई थी। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बस के एक तरफ बर्धमानेश्वर लिखा गया है। बहरहाल घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग इकटटा हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!