ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस की एस आई यु टीम ने दबोचा दड़ा सट्टा लगाने का आरोपी

आज सिरमौर पुलिस की एस आई यु  टीम को गश्त के दौरान  गुप्त सुचना के आधार पर  राजबन रोड बद्री पुर पांवटा साहिब मे एक व्यक्ति रणजीत सिंह सैनी उर्फ़ छोटू अपनी दुकान के सामने दड़ा सट्टा लगावाते हुये जो लोगों से पैसे दाव पर लगा कर दड़ा सट्टा लगाने के लिए प्रेरित कर रहा था को काबू किया ।

 तलाशी के दौरान रणजीत सिंह उपरोक्त के कब्जे से दड़ा सट्टा की पर्चियों सहित कुल 6010 रुपये बरामद किए गए । जिस पर रणजीत सिंह उपरोक्त के विरुद्ध धारा 13A-3-67 जुआ अधिनियम के अंतर्गत पुलिस थाना पांवटा साहिब मे मुकदमा दर्ज करके मामले में जाँच  जारी है । आरोपी को पकड़ने वाली टीम में हेड कांस्टेबल राम कुमार व कांस्टेबल सनी शर्मा शामिल थे | मामले की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने की है |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!