ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : फिल्मी स्टंट की तरह खेतों में जा गिरी कार , पति-पत्नी घायल

मामला देर रात का है जब अपने ससुराल जामनीवाला से घर लौट रहे व्यक्ति का कार से अचानक नियंत्रण खो गया तथा कार ( Hp 17 c 7081 ) पलटीखाती हुई खेतों में जा गिरी बाकुआं गांव में मौके पर उपस्थित लोगों के मुताबिक कार कई पलटी खाती हुई खेतों में जा गिरी थी तथा या एक फिल्मी स्टंट की तरह दिख रहा था

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई वाली कहावत यहां पर सिद्ध हुई तथा पति पत्नी को हल्की-फुल्की चोटें आई है तथा उनकी जान बाल-बाल बची है मिली जानकारी के अनुसार रणदीप सिंह निवासी तारूवाला जामनीवाला अपने ससुराल से अपने घर वापिस आ रहे थे तभी यह हादसा हुआ

मोके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों सिविल हॉस्पिटल पावटा साहिब पहुंचाया तथा घायलों का इलाज करवाया वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!