ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : सिरमौर ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन को किया गया सेनेटाइज, बांटे गये मास्क

सिरमौर ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन कार्यालय को सेनेटाइज किया गया। स्टाफ समेत सभी लोगो  को मास्क बांटे गये  ताकि कोरोना समेत किसी भी वायरस से बचाव हो।चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने सभी लोगो को सतर्कता बरतने के लिए कहा । जानकारी देते हुए यूनियन के उपाध्यक्ष बलविंद्र सिंह पुरेवाल ने बताया कि कोरोना से बचाव ही इसका उपचार है।

चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि रविवार 22 मार्च को एतिहात  के तौर पर सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन भी  बंद रहेगी | उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों में खौफ देखने को मिल रहा है जो कि गलत है। लोग बिलकुल भी न घरबराएं। इस मौके पर स्टाफ के लोगो को मास्क व सेनेटाइजर भी बांटे गए। चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने  बताया कि कोरोना वायरस के चलते साफ-सफाई, पौष्टिक खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!