ADVERTISEMENT

हिमाचल में 26 मार्च तक सभी सरकारी कार्यालय बंद , इमरजेंसी सेवाओं वाले कार्यालय ही रहेंगे खुले

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्णय के बाद स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल चीफ सेक्टरी द्वारा एक आदेश की कॉपी जारी हुई है जिसमें कहा गया है कि लोगो को राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुझाए गए सभी उपायों का पालन करना चाहिए तथा जयराम ठाकुर ने लोगों को घर से ना निकलने की अपील की है


वही आदेश में कहा गया कि जयराम सरकार ने निर्णय लिया है कि 24 से 26 मार्च तक हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं के रूप में राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित किए गए कार्यालय खोले जाएंगे मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ घर के अंदर रहने तथा स्टेशन ना छोड़ने के निर्देश भी जारी किया क्योंकि किसी भी इमरजेंसी में इन कर्मचारियों को बुलाया जा सकता है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!