ADVERTISEMENT

लॉकडाउन के दौरान विवाह समारोह आयोजित करने पर एफ आई आर दर्ज

जिला चम्बा पुलिस द्वारा पुलिस थाना चुवाड़ी में  IPC की धारा 188, 269,270,271 आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51और  हिमाचल प्रदेश महामारी रोग संशोधन अधिनियम की धारा 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है |

आज पुलिस थाना चुवाड़ी में एक शिकायतकर्ता ने महेंद्र सिंह पुत्र मुंशी राम निवासी हाथिया तहसील सिहुंता जिला चंबा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई कि अभियुक्त ने कोविद -19 वायरस के खतरे को जानने के बावजूद अपने बेटे का विवाह समारोह 23-03-2020 को आयोजित किया था और अपने घर पर लोगों को सार्वजनिक रूप से इकट्ठा किया हुआ था।  उन्होंने ऐसा करके सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशों / निर्देशों का उल्लंघन किया है।उपरोक्त शिकायत पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है व मुकदमा में आगामी अन्वेषण जारी है। मामले की पुष्टि चम्बा की पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका  ने की है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!