ADVERTISEMENT

समाचार संपादक की पुलिस द्वारा पिटाई की घोर निंदा

प्रेस क्लब कुल्लू एवं नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन दिव्य हिमाचल के समाचार संपादक संजय अवस्थी की पुलिस द्वारा पिटाई व अभद्र व्यवहार की घोर निंदा करता है और प्रदेश पुलिस प्रमुख से मांग करता है कि इस मामले की जांच करें और दोषी पुलिस कर्मी को सस्पेंड किया जाए।

बीती रात दिव्य हिमाचल समाचार पत्र के माननीय समाचार संपादक संजय अवस्थी जी जब मटौर स्थित मुख्य कार्यालय से घर आ रहे थे तो परौर (पालमपुर) के पास उनकी गाड़ी भवारना पुलिस ने रोकी,पुलिस को परिचय देने के बाबजूद एक सहायक उप निरिक्षक ने गाली गलौच शुरू कर जलालत की सारी हदें पार करते हूये पिटाई शुरू कर दी, जो प्रदेश के स्वास्थ्य के लिये पुलिस की कार्यप्रणाली कोरोना वायरस से कम नहीं दिख रही है।नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन हिमाचल के अध्यक्ष धनेश गौतम ने सरकार से भी अनुरोध किया है कि कड़ा संज्ञान लिया जाए ताकि मामला उलझे न।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!