जहां एक ओर सिरमोर पुलिस पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस कोरोना वायरस की दहशत के बीच कर्फ्यू में लोकडाउन के दौरान पुलिस बेहतरीन काम कर रही है वही राजगढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर की अगुवाई पुलिस ने आज एक गुप्त सूचना के आधार पर 80 पेटी देसी शराब संतरा बरामद करने में सफलता हासिल की है
मिली जानकारी के अनुसार पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के मरीयोग में आरोपी कुलदीप उर्फ बबलू उम्र 33 वर्ष पुत्र मानसिंह निवासी राजगढ़ कमरा लेकर शराब की तस्करी में जुटा हुआ था आज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी के कमरे में बड़ी मात्रा में शराब बरामद हो सकती है जिस पर डीएसपी भीष्म ठाकुर ने तुरंत पुलिस दल के साथ आरोपी के घर की तलाशी ली तो आरोपी के घर से 80 पेटी देसी संतरा शराब बरामद हुई
आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एस एच ओ सुभाष एएसआई मोतीलाल हेड कांस्टेबल जमाल खान कॉन्स्टेबल रिजवान कॉन्स्टेबल तौसीफ शामिल थे मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विषम ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है












