ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : देर रात तक दुकानों के आगे 1 मीटर दूरी के निशान बनाने में जूटी पुलिस

पावटा साहिब में कर्फ्यू के दौरान दी गई ढील में लोग जरूरी सामान लेने के लिए आये लोगों को असुविधा न हो इसी कारण पुलिस देर रात तक विभिन्न आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के आगे 1 मीटर की दूरी पर निशान बनाती नजर आई पुलिस कार्य में हाथ में पेंट की बाल्टी ब्रश ले लेकर दुकानों के आगे एक 1 मीटर की दूरी पर गोले लगाते नजर आए

ऐसे पुलिसकर्मियों को दिल से सेल्यूट तो बनता है सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस लोगों के लिए मददगार बनकर भी सामने आई है जहां एक ओर पुलिस कानून व्यवस्था संभाले हुए हैं वही ऐसे सिविल कामों को अंजाम देकर भी पुलिस बेहतरीन काम कर रही है

गत दिनों भी पुलिस द्वारा बेहतरीन काम करते हुए लोगों को समझाया गया तथा 1 मीटर की दूरी लोगो की बीच दुकानों के बाहर बनाए रखने का प्रयास किया गया | स्थानीय प्रशासन का काम भी पुलिस को करना पड़ा क्योंकि अन्य जिलों में यह काम प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है वही सिरमोर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा मिनट मिनट का फीडबैक विभिन्न स्रोतों द्वारा लेते भी नजर आए तथा तुरंत कार्रवाई करते हुए जिन स्थानों पर आज अव्यवस्था पाई गई उन स्थानों पर कल बेहतरीन सुविधा देने के लिए आदेश देने में भी जरा सी देरी नहीं की

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!