ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : शराब तस्कर को पकड़ने पहुची पुलिस , बरामद हो गयी 25 लाख की नकदी

पांवटा साहिब में शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 25 लाख रुपये की नकदी बरामद की। इस दौरान पुलिस के हाथ मात्र दो लीटर कच्ची शराब ही लगी। पुलिस ने अमरकोट पंचायत के बेहड़ेवाला गांव में छापा मारा था। आरोपी नकदी के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ करीब 18 मामले पहले से ही अदालत में चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस का सूचना मिली कि खारा जंगल में अवैध शराब की खेप गुरदेव सिंह पुत्र अर्जुन सिंह के पास पहुंच रही है।

पुलिस टीम ने छापा मारा तो आरोपी के घर की तलाशी लेने पर 25 लाख 84 हजार 300 रुपये की नकदी हाथ लगी। पुलिस टीम के सूचना देने पर तफ्तीश करने डीएसपी सोमदत और एसएचओ पांवटा संजय शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा  ने बताया कि आरोपी ने यह नकदी घर में अलग-अलग जगह छिपा रखी थी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!