ADVERTISEMENT

सड़क हादसे मे तीन युवकों की दर्दनाक मौत ,शिलाई मे दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो कैंपर, एक की हालत नाजुक

गिरिपार क्षेत्र के उपमंडल शिलाई के कांडो भटनोल पंचायत में दर्दनाक सड़क दुर्घटना मे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है तथा एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामला सांय काल के समय पेश आया है जब बोलेरो केंपर गाड़ी कांडों भटनोल संपर्क मार्ग पर बागना गांव की ओर जा रही थी। तभी बोलधार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 4 लोग सवार थे।

इनमें से दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो युवकों को गंभीर हालत में शिलाई अस्पताल ले जाया गया था जिसमें से एक युवक ने शिलाई अस्पताल में दम तोड़ दिया तथा एक को गंभीर हालत में अपर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक युवकों की पहचान, रोहन पुत्र शामु आयु 15 वर्ष, निवासी बोहल, निखिल पुत्र नीटू आयु 16 वर्ष निवासी बोहल, गोलू उम्र 22 वर्ष निवासी बागना, तथा घायल की पहचान प्रियांशु पुत्र सूरत सिंह उम्र 15 वर्ष निवासी बोहल के रूप में हुई है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी है। गाड़ी इतनी गहरी खाई में गिर गई है की खबर लिखे जाने तक इस बात का भी अंदेशा नहीं लग पाया है कि कोई गाड़ी में और भी सवार थे कि 4 ही युवक गाड़ी में सफर कर रहे थे। एसएचओ शिलाई मस्तराम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी है उन्होंने बताया कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक युवक ने शिलाई अस्पताल में दम तोड़ा है तथा एक युवक को गंभीर हालत में अपर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसडीम शिलाई हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से तहसीलदार शिलाई निशा आजाद अस्पताल मे मौके पर गए है तथा पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10-10 हजार रुपये दिए गए है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!