ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब में निंजा की गायकी का चला जादू, खचाखच भरा रहा गुरुद्वारा ग्राउंड! 

पांवटा साहिब में निंजा की गायकी का चला जादू, खचाखच भरा रहा गुरुद्वारा ग्राउंड! 

Khabron wala 

पांवटा साहिब, 25 अक्टूबर। यमुना शरद महोत्सव 2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक निंजा के नाम रही। निंजा ने अपनी शानदार लाइव परफॉर्मेंस और लोकप्रिय पंजाबी गानों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा ग्राउंड में भारी भीड़ देखने को मिली और पूरा माहौल उत्साह से गूंज उठा।

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसडीएम, तहसीलदार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

महोत्सव के भव्य आयोजन और व्यवस्थाओं के लिए एसडीएम एवं पूरी आयोजन टीम की सराहना की जा रही है। शानदार प्रस्तुतियों और जनता की भारी भागीदारी ने इस शाम को यादगार बना दिया।

📹 देखिए यमुना शरद महोत्सव 2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या की शानदार झलकियां!

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *