ADVERTISEMENT

बद्रीपुर पंचायत में जसबीर सिंह जस्सा का तूफानी चुनाव प्रचार , लोगो का मिल रहा भारी समर्थन

( जसवीर सिंह हंस ) पांवटा साहिब की बद्रीपुर पंचायत के जसबीर सिंह जस्सा जो की प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। जहां पंचायत के लोगों का उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। पिछले 5 वर्षों में बदहाली की ओर चली गई है गलियां सड़कें टूटी पड़ी है सफाई व्यवस्था चरमराई है पंचायत में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं लोगों को 5 वर्ष अपने काम करवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी लोग इस बार पढ़े लिखे युवा उम्मीदवार को भारी समर्थन दे रहे हैं |

बता दें कि जसबीर सिंह जस्सा पिछले कई सालों से अपनी पंचायत में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाजसेवा के कार्य में लगे हैं। उन्हें बद्रीपुर पंचायत में कहीं भी अपना परिचय देने की जरूरत नहीं हैं। खुद पंचायत के लोग उनकी तारीफ करते नही थक रहे हैं। जिससे साफ पता चलता है कि लोग उन्हें भरपूर तौर से समर्थन दे रहे हैं।

जसबीर सिंह जस्सा का कहना है कि हमारा मुख्य उद्देश्य बिजली, सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना है ताकि बद्रीपुर पंचायत का विकास हो सके । बद्रीपुर पंचायत के लोगों का कहना है कि ऐसे ईमानदार और समाजसेवी व्यक्ति को आगे आने का मौका मिलना चाहिए। ऐसे समाजसेवी युवाओं के आगे आने से पंचायत के विकास के साथ-साथ क्षेत्र का भी विकास होता है।

पंचायत में अपने कार्येकाल में इन्होने सडको के साथ साथ पेयजल योजनाएं , वृद्धा पेंशन व अनेक जन उपयोगी योजनाओं में इनका भरपूर योगदान रहा। | अनेक ग्राम वासियों ने स्पष्ट रूप से मतदान से पहले ही इनकी विजय पताका लहराने का दावा किया है  कुल मिलाकर अपने प्रतिद्वंद्वी से हर प्रकार से जसबीर सिंह जस्सा लगभग विजय पताका लहराने की तरफ अग्रसर है।

 

 

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!