पांवटा साहिब विकासखंड की भाटावाली पंचायत में शिक्षित नौजवान,ऊर्जावान एक युवा जो कि दिल्ली में आईएएस परीक्षा की कोचिंग ले चुका है तथा दिल्ली पुलिस के प्रवेश की परीक्षा भी पास कर चुका हैं उसके बावजूद अपने क्षेत्र में ही क्षेत्र के विकास के लिए प्रधान पद के लिए उम्मीदवार है भांटावाली पंचायत की बातामंडी क्षेत्र में रहने वाले फिरोज खान ने भांटावाली पंचायत से प्रधान पद के लिए नामांकन किया है तथा उन्हें मेज का पंखा (टैबल फेन )चुनाव चिन्ह मिला है वही ग्राम पंचायत भाटावाली से प्रधान पद हेतु युवा व शिक्षित उम्मीदवार फिरोज खान का कहना है कि आप रखो हम पर विश्वास, हर घर में होगा विकास, वादे नहीं काम करेंगे उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से भाटा वाली पंचायत में किशनपुरा तथा भाटावाली क्षेत्र के राजनीतिक लोग ही प्रधान पद पर रहे हैं जिससे कि बाता मंडी क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है तथा वह इस बार इस क्षेत्र से पंचायत में प्रधान की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं तथा क्षेत्र के विकास के लिए एक योजनाबद्ध कार्य करना चाहते हैं जिससे कि इस क्षेत्र के सभी ग्राम वासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें तथा जो यहां पर बाता मंडी में स्लम बस्ती है उसके लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा सकें
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि फिरोज खान तथा उसके परिवार के सदस्य समाज सेवा में आगे रहते हैं तथा कोरोना काल में भी उनके परिवार के द्वारा गरीब लोगों को राशन उपलब्ध करवाया गया है तथा वह भाटावाली पंचायत के विकास के लिए एक भरोसेमंद चेहरा है।
इसके अलावा इलाके में सड़क पानी बिजली आदि की जो भी समस्याएं हैं उनको दूर किया जाएगा फिरोज खान ने बताया कि उनका मकसद ईमानदारी से पंचायत में विकास कार्य करवाना है उनका कहना है कि यदि पंचायत के लिए में अनेकों विकास कार्य संभव हो सकते हैं अब देखना यह है कि जनता एक पढ़े लिखे नौजवान को चुनकर अपना पंचायत का सुधार करवाने के लिए इच्छुक है।












