भाटावाली पंचायत में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के समर्थक व सुखराम चौधरी के रिश्तेदार द्वारा शराब बांटने को लेकर हंगामा हुआ है वही अभी तक जानकारी मिलने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र नाम का एक युवक शराब की पेटी लेकर लोगों को देने जा रहा था
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र नाम का युवक सुखराम चौधरी ऊर्जा मंत्री का रिश्तेदार है तथा भाजपा समर्थित उम्मीदवार के लिए यह सब शराब बांटी जा रही थी वही इस विषय में जब डीएसपी पौंटा साहिब से बात की तो उन्होंने मौके पर पुलिस भेजने की बात कही











