ADVERTISEMENT

सिरमौर में चुनाव ड्यूटी में अनुपस्थित 4 कर्मचारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निलम्बित

जिला निर्वाचन अधिकारी एंव उपायुक्त सिरमौर डा0आर0के0 परूथी ने पंचायत चुनाव ड्यूटी में सरकारी आदेषो की अवहेलना करने पर 4 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया है।

आदेषो के अनुसार राज आन्नद शर्मा वरिष्ठ सहायक रा.व.मा.पा. (कन्या) पांवटा साहिब, को मतदान अधिकारी-1 व राकेष बन्सल, संचीत अग्रवाल प्रवक्ता, कमलजीत सिंह टीजीटी रा.व.मा.पा. (कन्या) पांवटा साहिब, पिठासीन अधिकारी के पद पर नियुक्त किये गये थे। ये कर्मचारी 15 जनवरी, 2021 को चुनाव ड्यूटी पर उपस्थित नही हुए तथा दूरभाष द्वारा इनसे सम्पर्क स्थापित करने के सभी प्रयास विफल रहे। चुनाव कार्यक्रम को बाधित करने व सरकारी आदेषो की अवहेलना करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!