जिला सिरमौर में जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हुआ है। धड़कने बड़ा देने वाले राजनैतिक उलटफेर की अटकलों के बीच अंजना शर्मा भाजपा खेमे के साथ रही।
जिसके बाद भाजपा की और से श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से सिमा देवी कन्याल को अध्यक्ष व पांवटा साहिब विधानसभा के भंगानी वार्ड से अंजना शर्मा उपाध्यक्ष चुनी गई।
सिरमौर उपायुक्त डॉ आर के परुथी की देखरेख में पहले जिला परिषदों को शपथ दिलाई गई व बाद में मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें कुल 17 मतों में से भाजपा प्रत्याशीयों अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पक्ष में 9-9 मत पड़े।
बता दें कि भाजपा की और से सीमा देवी को अध्यक्ष व कांग्रेस से भाजपा खेमे में शामिल हुई अंजना शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया है।
खास बात यह भी रही कि निर्दलीय नीलम शर्मा अंत तक कांग्रेस के साथ खड़ी रही, जबकि कांग्रेस समर्थन से जिला सिरमौर के भंगानी वार्ड से सर्वाधिक मतों से जीती अंजना शर्मा पलटी मारकर भाजपा खेमे में जा खड़ी हुई।












