Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

राजस्व मंत्री ने की संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ के साथ बैठक की अध्यक्षता की

Desk by Desk
2 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल प्रदेश संयुक्त पटवार/कानूनगो महासंघ के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें महासंघ के 25 सूत्रीय मांगपत्र पर विस्तार से चर्चा की गई।

राजस्व मंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग लोगों से सीधे जुड़ा देश के सबसे पुराने विभागों में से एक है। राजस्व सम्बंधी सेवाएं प्रदान करने के साथ ही प्राकृतिक आपदा सहित अन्य कार्यों में पटवारी एवं कानूनगो अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में बरसात के दौरान आई प्राकृतिक आपदा से निपटने में इस संवर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही है।

You may also likePosts

हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, एनएचएआई अधिकारी के साथ बदसलूकी का आरोप

पांवटा साहिब : बिगड़ी कानून व्यवस्था , शहर में फैली दहशत , पुलिस बनी तमाशबीन , नशा तस्करों और गैंगवॉर से जुड़ा है मामला

पांवटा साहिब : चोरी के आरोपियों को 5 वर्ष का कारावास और 7000 रुपए जुर्माना

पांवटा साहिब : चेले ने गुरु को दी पटकनी , सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में भूरा गुट ने नागरा गुट को 5-0 से हराया

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पटवारी एवं कानूनगो को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उनकी समस्याओं से भली-भांति परिचित है और इनके उचित समाधान के लिए ठोस एवं सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। राजस्व विभाग द्वारा पटवारी व कानूनगो से सम्बंधित मांगों पर चर्चा के लिए निदेशक, भू-अभिलेख की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति समय-समय पर हिमाचल प्रदेश पटवारी एवं कानूनगो संघ के साथ बैठक का आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट ऑनलाइन करने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग के सहयोग से एचआरएमएस साफ्टवेयर तैयार किया गया है। इससे सालाना एसीआर समय पर उपलब्ध होने के साथ ही पदोन्नति प्रक्रिया में भी तेजी आएगी।
राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पटवारियों के पद भरने को हाल ही में स्वीकृति प्रदान की है। इस संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी हरसम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पटवारी/कानूनगो को उचित स्टेशनरी व्यय, बेहतर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाने, सुधार समितियों में महासंघ को शामिल करने, कानूनगो की संयुक्त वरिष्ठता सूची उपलब्ध करवाने सहित अन्य सभी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर पटवारी एवं कानूनगो की भूमिका का बहुत महत्व है। वे पूर्ण जिम्मेवारी एवं अधिक पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने तथा पात्र व्यक्तियों को इनका लाभ सुनिश्चित करने में भी इस वर्ग की भूमिका अहम है।
बैठक में प्रधान सचिव, राजस्व ओंकार चंद शर्मा ने विभिन्न मांगों पर विभागीय पक्ष रखा।
महासंघ के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लम्बी अवधि के उपरांत राजस्व मंत्री के साथ यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान प्रदेश सरकार ने आगे बढ़कर नेतृत्व प्रदान किया और महासंघ भी कंधे से कंधा मिलाकर सरकार के साथ खड़ा रहा।
संयुक्त सचिव, अनिरूद्ध चौहान ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
बैठक में राजस्व तथा भू-अभिलेख विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, महासंघ के प्रदेश तथा जिला स्तर के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share160SendTweet100
Previous Post

पांवटा साहिब : गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव की रही धूम

Next Post

मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत आवंटित होंगे 100 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

Related Posts

हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, एनएचएआई अधिकारी के साथ बदसलूकी का आरोप
मुख्य ख़बरें

हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, एनएचएआई अधिकारी के साथ बदसलूकी का आरोप

3 hours ago
पांवटा साहिब : बिगड़ी कानून व्यवस्था , शहर में फैली दहशत , पुलिस बनी तमाशबीन , नशा तस्करों और गैंगवॉर से जुड़ा है मामला
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : बिगड़ी कानून व्यवस्था , शहर में फैली दहशत , पुलिस बनी तमाशबीन , नशा तस्करों और गैंगवॉर से जुड़ा है मामला

3 hours ago
पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के दो दोषियों को चार-चार वर्ष का कठोर कारावास, 25-25 हजार रुपए जुर्माना
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : चोरी के आरोपियों को 5 वर्ष का कारावास और 7000 रुपए जुर्माना

8 hours ago
पांवटा साहिब : चेले ने गुरु को दी पटकनी , सिरमौर ट्रक  ऑपरेटर यूनियन में भूरा गुट ने नागरा गुट को 5-0 से हराया
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : चेले ने गुरु को दी पटकनी , सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में भूरा गुट ने नागरा गुट को 5-0 से हराया

1 day ago
पांवटा साहिब और नाहन में  नशा तस्करी के आदि  चार भेजे जेल , करोड़ों की संपत्ति भी की सीज , एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी की कड़ी कार्रवाई
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब और नाहन में नशा तस्करी के आदि चार भेजे जेल , करोड़ों की संपत्ति भी की सीज , एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी की कड़ी कार्रवाई

1 day ago
डॉ.राजीव बिंदल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय
मुख्य ख़बरें

डॉ.राजीव बिंदल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय

1 day ago
अवैध रूप से चल रहे डंपरो के खिलाफ सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन
मुख्य ख़बरें

अवैध रूप से चल रहे डंपरो के खिलाफ सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन

3 days ago
हिमाचल में कर्मचारियों की ट्रांसफर पर लगा बैन, आदेश जारी
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में कर्मचारियों की ट्रांसफर पर लगा बैन, आदेश जारी

3 days ago
पांवटा में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को इस वर्ष भव्यता, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा
मुख्य ख़बरें

पांवटा में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को इस वर्ष भव्यता, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा

3 days ago
Load More
Next Post
मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत आवंटित होंगे 100 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत आवंटित होंगे 100 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने पुलिस खेलकूद एवं कर्त्तव्य प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

राज्यपाल ने पुलिस खेलकूद एवं कर्त्तव्य प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

पांवटा साहिब में बंदरो का आंतक, बुजुर्ग , महिलाओं व बच्चों के ऊपर  करते है हमला

पांवटा साहिब में बंदरो का आंतक, बुजुर्ग , महिलाओं व बच्चों के ऊपर करते है हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!