नाहन के चौगान मैदान में 26 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित होगा जोड़ मेला

जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 26 अप्रैल से 5 मई तक जोड़ मेला आयोजित होगा। सिक्ख नौजवान सेवक जत्था नाहन के प्रधान सरदार अमरेंद्र सिंह ने बताया गुरु गोविंद सिंह जी महाराज 30 अप्रैल 1685 को नाहन आए थे। गुरु महाराज ने नाहन में 8 महीने का समय गुजरा था। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज को सिरमौर रियासत के राजा मेदनी प्रकाश ने निवेदन पर नाहन आए थे, क्योंकि सिरमौर के राजा मेदनी प्रकाश का गढ़वाल के राजा के साथ जमीनी विवाद था। गुरु गोविंद सिंह जी ने दोनों राजाओं का जमीनी विवाद हल करवाया था। इस दौरान जहां पर गुरु गोविंद सिंह जी ठहरे थे, वहां पर दशमेश अस्थान नाहन का निर्माण करवाया गया। आज भी इस गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह जी की अनेक निशानियां सुशोभित है।

इसी संदर्भ में पिछले कुछ दशकों से सिक्ख नौजवान सेवक जत्था नाहन जोड़ मेले का आयोजन कर रहा है। 27 अप्रैल को टोका साहिब गुरुद्वारा से नगर कीर्तन नाहन पहुंचेगी। 28 अप्रैल को अखंड पाठ साहिब की शुरुआत होगी। 30 को अखंड पाठ समाप्त होगा। वही कीर्तन दरबार में लंगर तथा नगर कीर्तन का आयोजन भी होगा। 1 मई को रात्रि कीर्तन होगा। 5 मई को जोड़ मेले के समापन पर कवि दरबार का आयोजन किया जाएगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!