ADVERTISEMENT

घुमारवीं सीरखड्ड पुल से दो युवतियों के छलांग लगाने की खबर सामने आई है।दोनों की डेडबॉडीज़ भी कड़ी मशक़्क़त के बाद मिल गई हैं

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में दो युवतियों ने खड्ड में छलांग लगा दी. घटना रविवार देर शाम घुमारवीं के सिरखड्ड पुल के पास हुई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खड्ड में तलाश अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद एक युवती का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरी की तलाश देर रात तक जारी रही. दोनों युवतियां बरमाणा क्षेत्र की रहने वाली थीं और दसवीं कक्षा की छात्राएं बताई जा रही हैं.

जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां शनिवार सुबह घर से यह कहकर निकली थीं कि वे सुंदरनगर में परीक्षा देने जा रही हैं. परिजनों को उम्मीद थी कि परीक्षा देने के बाद दोनों शाम तक वापस लौट आएंगी, लेकिन देर शाम तक उनके घर न पहुंचने पर परिवार के लोग परेशान हो गए. इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर दोनों की तलाश शुरू की. आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ ही संभावित जगहों पर भी उनका पता लगाने का प्रयास किया गया.

इनमें से एक युवती अपने ननिहाल में रहती थी, जबकि दूसरी उसकी सहेली थी. युवती के नाना ने बताया कि शनिवार को दोनों ने सुंदरनगर जाने की बात कही थी. रविवार को उन्हें जानकारी मिली कि दोनों घुमारवीं में हैं. इस पर परिजनों ने बरमाणा से दो युवकों को वहां भेजा. हालांकि, युवकों के घुमारवीं पहुंचने पर दोनों युवतियों ने सिरखड्ड पुल से खड्ड में छलांग लगा दी. घटना के बाद पुल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई.

एक युवती का शव बरामद, दूसरी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया. खड्ड के आसपास और नीचे संभावित स्थानों पर युवतियों की तलाश की गई. इस दौरान एक युवती का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरी का अभी तक पता नहीं चल पाया है. अंधेरा और खड्ड का पानी बेहद ठंडा होने के कारण तलाशी अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं. इसके बावजूद पुलिस और स्थानीय लोग दूसरी युवती की तलाश में जुटे हुए हैं.

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दो युवतियों ने सिरखड्ड पुल से छलांग लगाई थी. इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी की तलाश जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया.

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *