• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

पांवटा साहिब में यमुनानगर के दो युवकों ने खाई में फेंका दोस्त शव, पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी

Desk by Desk
1 year ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में 35 वर्षीय महिला की हत्या, पति और दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया, कमरे से कुछ दूर फेंका था शव

Solan: परवाणू में टाेल कर्मी को जानबूझकर कार से कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात

हिमाचल के इस सहकारी बैंक की जमेगी धाक, दुनिया के बेस्ट सिस्टम पर शिफ्ट हुआ 22 हजार करोड़ की संपत्ति वाला कमाऊ पूत

23वीं हिमाचल प्रदेश जूनियर वुशु चैंपियनशिप में द स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में एक व्यक्ति की लाश को खाई में फेंकने के मामले में पुलिस ने हरियाणा के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही वह गाड़ी भी बरामद कर ली गई है, जिसमें आरोपी शव को यहां लेकर आए थे. संबंधित व्यक्ति की हत्या की गई है या फिर उसकी मौत के पीछे अन्य कोई कारण छिपे हैं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगा.

ये मामला गत 28 जनवरी को सामने आया था. उपमंडल पांवटा साहिब के पुलिस थाना पुरूवाला को सूचना मिली थी कि सतौन के नजदीक मानल गांव के पास सड़क से नीचे हरियाणा नम्बर की गाड़ी से खाई में एक व्यक्ति के शव को फेंका है. इस पर थाना के एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. खाई से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया. पुलिस ने मौके पर शव के फोटो भी लिए.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर भी मौके पर पहुंचे. इस दौरान स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई. आगामी कार्रवाई के लिए एसएचओ को उचित दिशा निर्देश दिए गए. मौके के आसपास सीसीटीवी को भी चेक किया गया. इतना ही नहीं मौके का डम्प डाटा और सीडीआर भी पुलिस ने हासिल की.

इसके अगले दिन 29 जनवरी को सतौन और मौके के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को साइबर टीम नाहन से चेक करवाया गया, तो फुटेज में एक एचआर 02 एन-8811 मारूति कार सफेद रंग की आती हुई दिखाई दी. इस पर उपरोक्त गाड़ी व चालक की तलाश के लिए विभिन्न टीमों का गठन कर हरियाणा के यमुनानगर के लिए रवाना किया गया.

पुलिस के मुताबिक गुरुवार यानी 30 जनवरी को सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त गाड़ी को हरियाणा के यमुनानगर से बरामद किया, जिसमें 2 लोग शामिल थे. पूछने पर दोनों ने अपना नाम योगेश त्यागी उम्र 25 साल और विशेष कम्बोज उम्र 29 साल निवासी यमुनानगर हरियाणा बताया. आरोपियों ने बताया कि नशे की ओवरडोज से उनके दोस्त की मौत हो गई थी

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया “दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में केस दर्ज कर लिया गया है. दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. फिलहाल अभी शख्स की मौत की वजह सामने नहीं आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.”

Share160SendTweet100
Previous Post

पांवटा साहिब : चिट्टे ( स्मैक)के साथ मां और बेटा गिरफ्तार

Next Post

पांवटा साहिब: हाई कोर्ट के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां, देसी साहिब मंदिर की भूमि पर प्लाटिंग कर अवैध निर्माण किया

Next Post
Himachal High Court. Tribune photo

पांवटा साहिब: हाई कोर्ट के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां, देसी साहिब मंदिर की भूमि पर प्लाटिंग कर अवैध निर्माण किया

पांवटा साहिब  : 40 ग्राम स्मैक (चिट्ठा )के साथ एक महिला गिरफ्तार

पांवटा साहिब : 40 ग्राम स्मैक (चिट्ठा )के साथ एक महिला गिरफ्तार

पांवटा साहिब : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत तहसील कल्याण अधिकारी सुमन शर्मा ने लोगों को नशें के प्रति जागरूक किया

पांवटा साहिब : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत तहसील कल्याण अधिकारी सुमन शर्मा ने लोगों को नशें के प्रति जागरूक किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App