• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

वर्ष 2023 की तुलना में इस बार हुआ कहीं अधिक नुकसान: मुख्यमंत्री

Desk by Desk
3 days ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

मुख्यमंत्री ने चम्बा और कांगड़ा जिलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को जिला चम्बा के भरमौर, मणिमहेश और अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ कांगड़ा जिले में पौंग बांध से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ प्रभावित फतेहपुर और इंदौरा के मंड क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से भरमौर के लिए रवाना हुए, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर वहां उतर नहीं सका।

चम्बा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा समय पर उठाए गए एहतियाती कदमों के कारण जन जीवन की हानि वर्ष 2023 की तुलना में कम हुई है, लेकिन इस बार विनाश का पैमाना कहीं अधिक है। सड़क, बिजली, पानी आपूर्ति और संचार सेवाएं 2023 की तुलना में अधिक प्रभावित हुई हैं। राज्य सरकार के समक्ष लोगों के पुनर्वास की एक बड़ी चुनौती है, जिसे हम प्रदेशवासियों के सहयोग से पार करेंगे। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार के पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार विशेष राहत पैकेज प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह लगातार जमीनी स्तर पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सरकार आपदा प्रभावितों को हर संभव राहत पहुंचाने और चंबा भरमौर मार्ग में संपर्क सुविधा बाधित होने के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी चम्बा से पैदल ही भरमौर के लिए रवाना हुए हैं। यह दर्शाता है कि राज्य सरकार मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए संवेदनशीलता के साथ इस संकट का सामना कर रही है।

You may also likePosts

हिमाचल में 7 सितंबर तक स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश।

दुःखद: लैंडस्लाइड की चपेट में आने से युवा कांग्रेस नेता राहुल मंडयाल की मौ*त, क्षेत्र में शाेक की लहर

चेन्नई एयरपोर्ट पर 60 करोड़ की कोकीन बरामद, हिमाचल-उत्तराखंड से दो तस्कर गिरफ्तार

Credit card Casinos Look The porno pics milf Heart Courtroom a real income Needed Matter GCS

श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार सड़क संपर्क बहाल करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसके लिए पोकलेन, जेसीबी और अन्य भारी मशीनरी तैनात की गई है। जिला प्रशासन को यथाशीघ्र सड़क संपर्क बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं, हालांकि खराब मौसम राहत और पुनर्स्थापन कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहा है। भरमौर क्षेत्र में फंसे लोगों की सकुशल वापसी के लिए प्रदेश सरकार ने हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं जो मौसम की अनुकूल परिस्थिति होने पर लोगों को एयरलिफ्ट करेंगे।

भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रभावित लोगों की मदद करने के बजाय अफवाहें फैला रहे हैं। भाजपा विधानसभा का मानसून सत्र स्थगित करने की मांग कर रही है, जबकि 2023 में यही पार्टी विधानसभा सत्र बढ़ाने की मांग कर रही थी। मणिमहेश यात्रा स्थगित करने का निर्णय मौजूदा मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है, लेकिन कुछ लोग इस पर भी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है। हमें अपनी देव यात्राओं और मणिमहेश यात्रा पर पूर्ण आस्था है, लेकिन भाजपा नेताओं का इस पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और राहत एवं बचाव कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने राज्य में बार-बार हो रही बादल फटने की घटनाओं के कारणों का अध्ययन करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री के साथ हुई बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार से इस विषय पर अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने का आग्रह किया है। वैश्विक ऊष्मीकरण और जलवायु परिवर्तन बड़ी चुनौती बन रहे हैं और व्यापक तबाही मचा रहे हैं, इसलिए इस समस्या का गहन समाधान तलाशना जरूरी है ताकि अनमोल जीवन को बचाया जा सके।

श्री सुक्खू ने चम्बा के करियां स्थित एनएचपीसी भवन में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने फंसे हुए लोगों के लिए भोजन, पानी, आश्रय और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा। साथ ही जिला प्रशासन को क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता पर खोलने, विशेषकर चम्बादृभरमौर एनएच-154ए को बहाल करने और बिजली व पेयजल आपूर्ति योजनाओं को अस्थायी तौर पर बहाल करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कलसुंई क्षेत्र का दौरा भी किया और श्रद्धालुओं से बातचीत की। कलसुंई से श्रद्धालुओं को नूरपुर और पठानकोट भेजने के लिए बसों की व्यवस्था की गई हैं। शुक्रवार को लगभग 5000 श्रद्धालुओं को कलसुंई से नूरपुर और पठानकोट पहुंचाया गया। जम्मूदृकश्मीर की ओर से आए श्रद्धालुओं को सलूणी से आगे छोड़ने के लिए छोटे वाहनों की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने सलूणी-खुंडिमरल सड़क को शीघ्र बहाल करने के भी निर्देश दिए ताकि किश्तवाड़ और डोडा जिलों से आए श्रद्धालु अपने घर सुरक्षित लौट सकें। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी और निजी संचालकों की अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर कांगड़ा जिले में पौंग बांध से छोड़े गए अतिरिक्त पानी के कारण चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा से ली।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक नीरज नैयर और सुरेश कुमार, पूर्व मंत्री आशा कुमारी भी उपस्थित थे।

Share160SendTweet100
Previous Post

महाविद्यालयों व विद्यालयों में अगले सत्र से बागवानी को व्यावसायिक विषय के रूप में किया जाएगा आरम्भ: शिक्षा मंत्री

Next Post

कुल्लू जिला में प्रभावित कुल 506 में से 432 पेयजल योजनाएं बहालः उप-मुख्यमंत्री

Related Posts

हिमाचल में 7 सितंबर तक स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश।
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में 7 सितंबर तक स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश।

34 minutes ago
दुःखद: लैंडस्लाइड की चपेट में आने से युवा कांग्रेस नेता राहुल मंडयाल की मौ*त, क्षेत्र में शाेक की लहर
मुख्य ख़बरें

दुःखद: लैंडस्लाइड की चपेट में आने से युवा कांग्रेस नेता राहुल मंडयाल की मौ*त, क्षेत्र में शाेक की लहर

2 hours ago
चेन्नई एयरपोर्ट पर 60 करोड़ की कोकीन बरामद, हिमाचल-उत्तराखंड से दो तस्कर गिरफ्तार
मुख्य ख़बरें

चेन्नई एयरपोर्ट पर 60 करोड़ की कोकीन बरामद, हिमाचल-उत्तराखंड से दो तस्कर गिरफ्तार

3 hours ago
मुख्य ख़बरें

Credit card Casinos Look The porno pics milf Heart Courtroom a real income Needed Matter GCS

3 hours ago
हिमाचल: भूस्खलन के कारण गिरा मकान, मलबे में दबे दो लोग, बचाव कार्य जारी
मुख्य ख़बरें

हिमाचल: भूस्खलन के कारण गिरा मकान, मलबे में दबे दो लोग, बचाव कार्य जारी

4 hours ago
मुख्य ख़बरें

Play Online poker pokie spin Game for real Money: Safer Alternatives for 2025

4 hours ago
सुंदरनगर में मलबे में दबने से 6 लोगों की मौत, सर्च अभियान अभी भी जारी
मुख्य ख़बरें

सुंदरनगर में मलबे में दबने से 6 लोगों की मौत, सर्च अभियान अभी भी जारी

4 hours ago
मुख्य ख़बरें

Enjoy black colored pokiespins casino jack pro series on the internet Huge Monarch Slot at no cost Remark

4 hours ago
नाहन : पांवटा साहिब निवासी नशीली दवाओं के तस्कर को 12 वर्ष के कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माने की सजा
मुख्य ख़बरें

Paonta sahib: चरस तस्कर को साढ़े 12 वर्षों का कठोर कारावास व 1.25 लाख रुपये जुर्माना

4 hours ago
Load More
Next Post
कुल्लू जिला में प्रभावित कुल 506 में से 432 पेयजल योजनाएं बहालः उप-मुख्यमंत्री

कुल्लू जिला में प्रभावित कुल 506 में से 432 पेयजल योजनाएं बहालः उप-मुख्यमंत्री

सुक्खू सरकार उड़ा रही है संविधान की धज्जियां : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार उड़ा रही है संविधान की धज्जियां : जयराम ठाकुर

सिरमौर मे 1 सितंबर को सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद,जिले में है कल बारिश का  अलर्ट

सिरमौर मे 1 सितंबर को सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद,जिले में है कल बारिश का अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company