ADVERTISEMENT

सिरमौर ब्रेकिंग: दिवाली से पहले उजड़ा हंसता-खेलता परिवार, पिता-पुत्र की मौ*त- बेटी की हालत नाजुक

Khabron wala

शिलाई में गहरी खाई में गिरी कार, SDM कार्यालय के कर्मचारी और उनके बेटे की मौत; बेटी सुरक्षित

शिलाई रोहनाट सड़क पर भटनोल के समीप रविवार रात करीब 11:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कांडो भटनोल निवासी सोहन सिंह और उनके 7 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। सोहन सिंह एसडीएम कार्यालय शिलाई में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय कार में सोहन सिंह के साथ उनके दोनों बच्चे सवार थे। दुर्घटना में सोहन सिंह और उनके बेटे को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर या उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

वहीं, कार में सवार उनकी 11 वर्षीय बेटी हादसे के बाद रात भर लापता रही। घटनास्थल के समीप बच्ची का स्कूल बैग मिलने के कारण उसकी सुरक्षा को लेकर परिजनों और प्रशासन की चिंता काफी बढ़ गई थी।

सोमवार सुबह एसडीएम शिलाई जसपाल, प्रशासनिक टीम और स्थानीय ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बच्ची की तलाश के लिए ड्रोन की मदद ली गई और आसपास के क्षेत्र में कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लगभग 4 से 5 घंटे की कड़ी तलाश के बाद पता चला कि बच्ची सुरक्षित है और पास के ही एक गांव में है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद बच्ची किसी तरह कार से बाहर निकल आई थी और अंधेरे व झटके के कारण बेहोशी की हालत में वहां रही। होश में आने के बाद वह नजदीकी गांव की ओर चली गई थी, जहां से सुबह उसके सुरक्षित होने की सूचना मिली।

मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम शिलाई ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एसडीएम कार्यालय के क्लर्क सोहन सिंह और उनके मासूम बेटे की मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर बच्ची का बैग मिलने के बाद ड्रोन और प्रशासनिक टीम के साथ सघन खोज अभियान चलाया गया था, जिसके बाद रात भर लापता रही 11 वर्षीय बेटी को नजदीकी गांव से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

इस दर्दनाक हादसे में पिता और बेटे की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं बेटी के कुशल मिल जाने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *