पांवटा साहिब : स्मैक (चिट्टा) की खेप के साथ नशे का कारोबारी गिरफ्तार |

(जसवीर सिंह हंस )  देर रात  एस.एच.ओ. देवानंद गुलेरिया के नेतृत्व में पांवटा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी पुलिस ने  नशे के एक बड़े डीलर का भंडाफोड़ करते हुए नशे  के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया | ये तस्कर पिछले लम्बे समय से नशा सप्लाई किया करता था | जिनको आज सुबह ही पांवटा पुलिस ने यमुनाघाट नाके पर धर दबोचा |

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर यमुनाघाट पर  नाका लगाया हुआ था जिसमे इस आदमी को रोका गया तो तलाशी लेने पर इसके पास से छुपाई  हुई 6 ग्राम 110 मिलीग्राम स्मैक (चिट्टा) बरामद हुई आरोपी साबिर अली पुत्र तोसिन अली निवासी ढालिपुर उत्तराखंड पिछले लम्बे समय से शहर में नशा बेच रहा था  | आरोपी को पकड़ने वाली टीम में SI सेवा सिंह ,राम गोपाल ,दवेंदर  सिंह  शामिल  थे | गोरतलब है कि  एस.एच.ओ. देवानंद गुलेरिया के नेतृत्व में SI सेवा सिंह जैसे पुलिस अधिकारी नशे के कारोबारियों की कमर तोड़ने में सफल हुए है |

ये भी जाँच का विषय है कि ये तस्करी कितने समय से हो रही थी कैसे हो रही थी व  स्मैक (चिट्टा) कहा से लाई गयी है | व इतने दिनों से कैसे ये आदमी शहर में नशे का कारोबार कर रहा था | वही सिरमौर की पुलिस अधीक्षक सोम्या ने  सिरमौर में नशे के कारोबारियों को सलाखों के पीछे पहुचाकर अपना वादा पूरा किया है | पुरानी  सुरक्षा शाखा के धर्म सिंह नवराज व सेवा सिंह को बदने के बाद ही शहर में नई सुरक्षा शाखा टीम ने अच्छा काम करना शुरू कर दिया है  | मामले की पुष्टि एस.एच.ओ. देवानंद गुलेरिया ने करते हुए कहा कि वे नशे पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Twitter Youtube
-->
error: Content is protected !!