• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

डंडों के साथ कुर्सी बांधकर अस्पताल पहुंचाई बीमार महिला

Desk by Desk
11 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala

चम्बा जिले के चुराह उपमंडल के हिमगिरि क्षेत्र में बारिश से अस्त-व्यस्त जनजीवन अब तक पटरी पर नहीं लौट पाया है। क्षेत्र में सड़कों की हालत काफी खस्ता है। यहां तक कि नकरोड़- हिमगिरि मुख्य मार्ग यातायात हेतु बहाल नहीं हो पाया है। केवल सिदरूनी तक ही छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है। ऐसे में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए पालकी का सहारा लेना पड़ रहा है।

You may also likePosts

हिमाचल में 7 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, 100 से अधिक सड़कें बंद

Solan: घर से टायर लेने निकला था पूर्व प्रधान का बेटा…अब पंजाब की नहर में मिला शव, परिवार में पसरा मातम

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी,को-एजुकेशनल तथा सी.बी.एस.ई द्वारा मान्यता प्राप्त

किन्नौर में अनियंत्रित होकर सतलुज में गिरी कार, 3 युवकों की मौत

ताजा मामला बनंतर पंचायत की चिल्ली गांव से सामने आया है। खिलो पत्नी गुसाऊं को सीने में तेज दर्द हुआ और उसकी तबीयत काफी खराब हो गई, लेकिन चिल्ली लिंक मार्ग बंद होने से परिजनों के सामने उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की एक बड़ी चुनौती थी। परिजनों और ग्रामीणों ने लकड़ी के डंडों के साथ कुर्सी को बांधकर बीमार महिला को कुर्सी पर बिठाकर कंधों के सहारे सिदरूनी तक पहुंचाया। उसके बाद उसे छोटे वाहन के जरिए नागरिक अस्पताल तीसा ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी तेज सिंह, कुलदीप, धर्म सिंह, अमीं चंद, डीसी राम, देस राज और लेखराज ने लोक निर्माण विभाग से सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिदरूनी से शुरनाला तक मार्ग पर यातायात ठप्प होने से हिमगिरि क्षेत्र की हजारों की आबादी देश-दुनिया से कटी हुई है। सलूणी की तरफ संपर्क पूरी तरह कटा है। सड़क बंद होने से मार्ग पर कई वाहन फंसे हैं तो वहीं लोगों के पास राशन आदि खाद्य वस्तुओं की कमी हो गई है। सड़कें बंद होने से राशन की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में ग्रामीण जैसे-तैसे कार्य चलाने पर विवश हैं।

लोक निर्माण विभाग जेई नकरोड़ सुनील कुमार का कहना है कि नकरोड़-हिमगिरि मार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। मार्ग पर 2 जेसीबी मशीनें मार्ग बहाली में लगाई हुई हैं। 2 से 3 दिनों के भीतर मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा। इसके बाद अन्य लिंक मार्गाें को भी बहाल करने के भी प्रयास शुरू कर दिए जाएंगे।

Share160SendTweet100
Previous Post

Paonta Sahib: द स्कॉलर्स होम स्कूल में सीबीएसई द्वारा Capacity Building Program Workshop का आयोजन

Next Post

दर्दनाक हादसा: हिमाचल के जवान की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

Next Post
दर्दनाक हादसा: हिमाचल के जवान की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

दर्दनाक हादसा: हिमाचल के जवान की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

भारी बारिश ने बरपाया कहर: मंडी में रात के अंधेरे में दरका पहाड़… लोगों ने खाली किए घर

भारी बारिश ने बरपाया कहर: मंडी में रात के अंधेरे में दरका पहाड़... लोगों ने खाली किए घर

शादी की चाहत पड़ी महंगी: पहली दुल्हन निकली नशेड़ी तो दूसरी हुई फरार… लाखों का लगा चूना

शादी की चाहत पड़ी महंगी: पहली दुल्हन निकली नशेड़ी तो दूसरी हुई फरार... लाखों का लगा चूना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App