Khabron wala
सोलन में एक प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले बृजेश्वर कश्यप के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज हुआ है। बृजेश्वर कश्यप *पूर्व भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप के पुत्र हैं।* एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक एक महिला ने इस संबंध में सोलन में मामला दर्ज करवाया है। महिला के अनुसार आरोपी पिछले 2 साल से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था।
हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है। महिला का यह भी कहना है कि उसे बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है