• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

Himachal: 15 साल बाद घर लौटा लापता पूर्व फौजी, परिवार ने मान लिया था मृ*त; पत्नी कर चुकी है दूसरी शादी

Desk by Desk
8 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

हिमाचल के हमीरपुर जिला से एक हैरतअंगेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हमीरपुर जिले में 15 साल से लापता एक पूर्व फौजी अपने घर सकुशल लौट आया। यह कमाल सोशल मीडिया के चलते हुए हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से 15 साल से लापता इस फौजी की घर वापसी हुई है। बड़ी बात यह है कि घर लौटे फौजी को परिवार ने मृत मान लिया था। लेकिन अचानक घर के दरवाजे पर इस पूर्व फौजी की दस्तक ने परिवार सहित पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

You may also likePosts

हिमाचल में महिला से दरिंदगी! आरोपी ने क्वार्टर में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Sirmour: फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत; तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

CJP के बाद अब मैदान में E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

15 साल बाद घर लौटा पूर्व फौजी

मामला सुजानपुर की बनाल पंचायत के घरथोली गांव का है। यहां पूर्व सैनिक बलदेव कुमार की सोशल मीडिया के चलते सकुशल 15 साल बाद घर वापसी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बता दें कि करीब डेढ़ दशक पहले बलदेव नौकरी के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में ही लापता हो गया। परिवार ने हर जगह तलाश की,पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। धीरे.धीरे उम्मीदें टूटने लगीं और जिंदगी जैसे ठहर.सी गई।

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। तीन दिन पहले राजस्थान के बीकानेर स्थित एक परिवार ने एक अज्ञात व्यक्ति का वीडियो बनाकर उसकी पहचान पूछते हुए सोशल मीडिया पर साझा किया। यह वही वीडियो था जिसमें बलदेव नजर आया। यह वीडियो सबसे पहले सुजानपुर क्षेत्र की सपना कुमारी के मोबाइल में पहुंचा। जहां से यह स्थानीय स्तर पर शेयर हुआ और बलदेव के घर पहुंचा। वीडियो जैसे ही बलदेव के परिवार तक पहुंचा, वे स्तब्ध रह गए। 15 वर्षों बाद उन्हें अपने बेटे की झलक मिली। पहचान की पुष्टि होते ही पूरा घर रो पड़ा।

बीकानेर पहुंचकर परिजन बलदेव को देखकर भावुक हो उठे। वहां रहने वाले राजस्थानी परिवार ने बताया कि उन्होंने वर्षों से उसकी देखभाल की थी। उन्होंने पूरी गर्मजोशी से पूर्व फौजी को उसके स्वजन के हवाले किया। यह मिलन का क्षण देखने वालों की आंखें भी नम कर गया। जिसके बाद परिवार आज रविवार को बलदेव को लेकर वापस अपने घर पहुंचा। जहां परिवार के साथ ग्रामीणों ने बलदेव का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत, पंचायत प्रधान कांता देवी, राजपूत महासभा के जिला महासचिव जोगेंद्र ठाकुर सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिठाइयां बांटकर परिवार को बधाई दी। परिवार ने प्रशासन से अनुरोध किया कि चूंकि बलदेव की मानसिक स्थिति अभी सामान्य नहीं है, इसलिए सरकार उसके उपचार की उचित व्यवस्था करे।

परिवार ने सपना कुमारी, गौरव जैन और राजस्थान के उस परिवार का विशेष आभार जताया जिन्होंने मिलकर यह चमत्कार संभव किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने 15 साल पुराना जख्म भर दिया, परिवार को उसका खोया बेटा वापस मिल गया। हालांकि एक दुखद पहलू यह भी सामने आया कि बलदेव की पत्नी ने वर्षों बाद दूसरा विवाह कर लिया है और उसे अपनी बेटी भी नहीं दिखी। लेकिन इसके बावजूद, गांव के लोग और परिवार इस बात से संतोष कर रहे हैं कि उनका बेटा आखिरकार घर लौट आया।

 

 

Share160SendTweet100
Previous Post

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, कई शहरों में घने कोहरे की चेतावनी, जानें 7 दिन के हाल

Next Post

Himachal: गांव से निकले हार्दिक ने देशभर में किया टॉप, एयरफोर्स में बनेगा बड़ा अफसर

Next Post
Himachal: गांव से निकले हार्दिक ने देशभर में किया टॉप, एयरफोर्स में बनेगा बड़ा अफसर

Himachal: गांव से निकले हार्दिक ने देशभर में किया टॉप, एयरफोर्स में बनेगा बड़ा अफसर

चरस मामले में दोषी को 6 महीने की कैद व जुर्माना

बाप-बेटे सहित 4 ने मिलकर मौ*त के घाट उतारा था ITBP जवान, अब जेल में कटेगी पूरी उम्र

23 साल की कड़ी मेहनत, अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने यशपाल- बढ़ाया मान

23 साल की कड़ी मेहनत, अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने यशपाल- बढ़ाया मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App