• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

जनवरी में नाबालिग हुई लापता, गर्भवती होने पर थाने पहुंचा मामला, आरोपी गिरफ्तार

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
Arrested man in handcuffs with handcuffed hands behind back in prison

Arrested man in handcuffs with handcuffed hands behind back in prison

399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है. 16 वर्षीय किशोरी के साथ आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया, जिसके चलते नाबालिग 4 माह की गर्भवती हो गई है. पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

You may also likePosts

हिमाचल में महिला से दरिंदगी! आरोपी ने क्वार्टर में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Sirmour: फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत; तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

CJP के बाद अब मैदान में E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

10वीं में पढ़ती है नाबालिग

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पुलिस में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी पांच बेटियां हैं. पीड़िता की उम्र 16 साल है और वो 10वीं कक्षा की छात्रा है. शिकायत में पिता ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2025 को उनकी नाबालिग बेटी बिना परिवार को बताए कहीं चली गई थी. उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था.

शिकायतकर्ता ने बताया कि 11 दिसंबर 2025 को उन्हें एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनकी नाबालिग बेटी गर्भवती है और उसे कमला नेहरू अस्पताल (KNH) शिमला में लाया गया है. इसकी सूचना मिलने के बाद 12 दिसंबर को शिकायतकर्ता केएनएच शिमला पहुंचे. शिकायतकर्ता का आरोप है कि चिड़गांव का रहने वाला आरोपी बालिग उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. जिसके कारण वो गर्भवती हो गई.

“पीड़िता की उम्र 18 साल से कम होने के कारण मामला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. चिड़गांव पुलिस ने बीएनएस की धारा 64 और 96 व पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है. आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा.” – संजीव गांधी, एसपी शिमला

Share160SendTweet100
Previous Post

Himachal: स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा प्रतिबंध, पांच साल के लिए टीचर की होगी अस्थाई भर्ती

Next Post

सिरमौर पुलिस द्वारा नशा की लत में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के दौरान तीन मामले दर्ज किये गये ।

Next Post
जातिसूचक शब्द कहने और धमकी देने के मामले में केस….

सिरमौर पुलिस द्वारा नशा की लत में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के दौरान तीन मामले दर्ज किये गये ।

साई गोलीकांड मामला : आरोपी की निशानदेही पर देसी कट्टा, बाइक व कपड़े बरामद

जगत सिंह नेगी और अनिरुद्ध सिंह ने जगत प्रकाश नड्डा पर साधा निशाना...

Poanta sahib: पशुओं के पानी पीने के लिए बनी टंकी में 15 महीने की बच्ची की डूबने से मौ*त

Poanta sahib: पशुओं के पानी पीने के लिए बनी टंकी में 15 महीने की बच्ची की डूबने से मौ*त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App