• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

Himachal: स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा प्रतिबंध, पांच साल के लिए टीचर की होगी अस्थाई भर्ती

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को समग्र शिक्षा निदेशालय में अत्याधुनिक शैक्षणिक अवसंरचना का लोकार्पण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में दृढ़ता से काम किया जा रहा है. स्कूली पाठ्यक्रम में संगीत, संस्कृति और भविष्य के विषयों का समावेश भी किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा विभाग में व्यापक स्तर पर भर्तियां करने जा रही है, जिसमें अस्थाई और स्थाई दोनों तरह की भर्तियां की जाएंगी. अस्थाई भर्तियां पांच वर्ष के लिए और स्थाई भर्तियां बैच वाइज और प्रतिस्पर्धा के आधार पर की जाएंगी. मल्टी यूटिलिटी वर्कर्ज की भर्ती भी की जाएगी. आगामी शैक्षणिक सत्र से प्राथमिक विद्यालयों की खेल प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी. उन्होंने कहा कि वर्ष 2032 तक प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में देश के सबसे बेहतरीन स्कूल होंगे. हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में देश भर में नंबर एक स्थान पर होगा.

You may also likePosts

हिमाचल में महिला से दरिंदगी! आरोपी ने क्वार्टर में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Sirmour: फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत; तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

CJP के बाद अब मैदान में E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

अगले सत्र से मोबाइल पर प्रतिबंध

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से प्री-नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी. अध्यापक अपने मोबाइल फोन स्टाफ रूम या बैग में रख सकते हैं. इसके साथ ही शिक्षा विभाग में बेहतर तबादला नीति लाने पर विचार किया जा रहा है. राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और सीबीएसई पाठ्यक्रम स्कूलों के लिए विशेष कैडर बनाया जाएगा. प्रदेश सरकार से शिक्षा विभाग को सबसे अधिक सहयोग प्राप्त हो रहा है.

शिक्षा के क्षेत्र में हुआ सुधार: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश सरकार ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक निर्णायक सुधार लागू किए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम आज स्पष्ट रूप से सामने आ रहे हैं. राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता के आकलन में हिमाचल प्रदेश ने 21वें स्थान से उल्लेखनीय सुधार करते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया है. यह उपलब्धि शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की सामूहिक मेहनत के साथ-साथ प्रदेश सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

Share160SendTweet100
Previous Post

हिमाचल में यहां भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पद, इस दिन होगा इंटरव्यू

Next Post

जनवरी में नाबालिग हुई लापता, गर्भवती होने पर थाने पहुंचा मामला, आरोपी गिरफ्तार

Next Post
Arrested man in handcuffs with handcuffed hands behind back in prison

जनवरी में नाबालिग हुई लापता, गर्भवती होने पर थाने पहुंचा मामला, आरोपी गिरफ्तार

जातिसूचक शब्द कहने और धमकी देने के मामले में केस….

सिरमौर पुलिस द्वारा नशा की लत में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के दौरान तीन मामले दर्ज किये गये ।

साई गोलीकांड मामला : आरोपी की निशानदेही पर देसी कट्टा, बाइक व कपड़े बरामद

जगत सिंह नेगी और अनिरुद्ध सिंह ने जगत प्रकाश नड्डा पर साधा निशाना...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App